Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

बुलंदशहर: मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी ढेर, सिपाही घायल

एनकाउंटर करने वाली टीम

बुलंदशहर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में कोतवाली देहात और गुलावठी थाना पुलिस ने मुठभेड़ की संयुक्त कार्यवाही में 50 हजार का इनामी बदमाश मारा गया। वहीं एक सिपाही घायल हाे गया, जिसका इलाज चल रहा हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात कोतवाली देहात पुलिस स्याना रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटर साइकिल पर सवार दो लोग पुलिस को देखकर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए अन्य थानों की टीम को अलर्ट किया। बदमाश जब बंबा रोड पर पहुंचे तो सामने गुलावठी थाना पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही में गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश घायल हुआ। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अपराधी मौके से फरार हो गया।

एसएसपी ने बताया कि मृतक बदमाश की पहचान मेरठ जिले के थाना श्यामनगर लिसाड़ी गेट उमर गार्डेन निवासी आजाद उर्फ जुबैर उर्फ पीटर के रूप में हुई है। पुलिस रिकार्ड में मारे गए अपराधी जुबैर पर अपने गिराेह के साथ मिलकर बीते माह दो नवंबर को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति से एक मोबाइल, मोटसाईकिल व नकदी लूटने की घटना कारित की गई थी। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पर मुकदमा दर्ज किया गया था। 7 अक्टूबर को जुबैर ने अपने साथियों के साथ 18 बकरे चोरी किए थे, जिसका मुकदमा गुलावठी थाना में दर्ज था। इन दोनों अभियोगों में जुबैर वांछित था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए अपराधी जुबैर के विरुद्ध लूट, डकैती, चोरी व गैंगस्टर जैसे अन्य संगीन धाराओं में करीब 47 अभियोग विभिन्न जनपद मेरठ, हापुड़, बिजनौर, दिल्ली, अम्बेडकरनगर, अमरोहा, गाजियाबाद, हल्द्वानी के विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं। मृतक अपराधी के पास से एक तमंचा और बाइक बरामद हुई हैं।

पुलिस मुठभेड़ की इस कार्यवाही में बदमाशाें की फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।————

(Udaipur Kiran) / दीपक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *