
जयपुर, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की कांस्टेबल भर्ती Examination -2025 में कांस्टेबल के 704 (कांस्टेबल सामान्य के 674, चालक के 30) पदों के लिए शारीरिक दक्षता व शारीरिक मापतौल Examination 8 दिसंबर से 11 दिसम्बर तक प्रातः 6 बजे से प्रताप यादव चित्रकूट स्टेडियम वैशाली नगर जयपुर में आयोजित की जाएगी.
पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) राजेश कुमार कॉवत ने बताया कि इस शारीरिक दक्षता एवं माप तौल Examination में सम्मिलित होने वाले पात्र अभ्यर्थियों के ई-प्रवेश पत्र Rajasthan पुलिस की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपना ई-प्रवेश पत्र उक्त वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि शारीरिक दक्षता एवं माप तौल Examination में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी प्रवेश पत्र एवं विज्ञप्ति के अनुसार मूल दस्तावेज में मय प्रमाणित छायाप्रति, वैध फोटो पहचान पत्र, दो फोटो तथा राजकीय चिकित्सा के द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र एवं ऑनलाइन भरे गये आवेदन पत्र मय प्रवेश पत्र की प्रति सहित प्रवेश पत्र में अंकित निर्धारित तिथि को प्रताप यादव, चित्रकूट स्टेडियम, वैशाली नगर,जयपुर में शारीरिक दक्षता Examination व शारीरिक मापतौल के लिए उपस्थित हो.
उन्होंने बताया कि शारीरिक मापतौल एवं दक्षता Examination में उपस्थित होने संबंधित प्रवेश पत्र एवं अन्य जानकारी Rajasthan पुलिस की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है तथा विस्तृत विवरण प्रवेश पत्र पर अंकित है.
—————
(Udaipur Kiran)
