Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

जाममुक्त शहर के लक्ष्य के साथ सिलीगुड़ी ट्रैफिक पुलिस का लगातार अभियान

फुटपाथ कब्जा मुक्त अभियान का नेतृत्व करते काजी शमसुद्दीन अहमद

सिलीगुड़ी, 16 दिसंबर (हि. स)। शहर की सड़कों को जाममुक्त रखने और आम लोगों को फुटपाथ इस्तेमाल करने में सुविधा देने के उद्देश्य से सिलिगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस का ट्रैफिक विभाग लगातार अभियान चला रहा है। कुछ दिन पहले सिलिगुड़ी के मेयर गौतम देव ने फुटपाथ और सड़कों पर अवैध कब्जे तथा गैरकानूनी पार्किंग के खिलाफ सख्त रुख अपनाया था। इसके बाद उन्होंने ट्रैफिक विभाग और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के बाद शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस मैदान में उतर आई है। विधान रोड, हिलकार्ट रोड, सेवक रोड और ईस्टर्न बाईपास समेत विभिन्न इलाकों में फुटपाथ कब्जा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

मंगलवार लप सिलिगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिप्टी पुलिस कमिश्नर (ट्रैफिक) काजी शमसुद्दीन अहमद, जलपाईमोड़ ट्रैफिक ओसी और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने झंकार मोड़, जलपाईमोड़ और नौकाघाट इलाके में अभियान चलाया।

इस दौरान सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई और फुटपाथ पर दुकान लगाकर व्यवसाय करने वालों को हटने के निर्देश दिए गए।

अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने औरनो पार्किंग जोन में रखे बाइक चालकों को चॉकलेट देकर समझाया गया। पुलिस का लक्ष्य है कि लोग सुरक्षित रूप से फुटपाथ पर चल सकें और सड़कों पर किसी तरह का जाम न हो।

डिप्टी पुलिस कमिश्नर काजी शमसुद्दीन अहमद ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *