Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

कोरिया: किसानों को सहूलियत, गिरदावरी-डिजिटल क्रॉप सर्वे में संशोधन की समय-सीमा 15 दिसंबर तक बढ़ी

कोरिया कलेक्टरेट

अंबिकापुर/कोरिया 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शासन ने गिरदावरी एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे से संबंधित प्रविष्टियों में संशोधन की अवधि को किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बढ़ा दिया है। निर्धारित समय-सीमा 30 नवंबर 2025 थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 दिसंबर 2025 कर दिया गया है। विस्तारित अवधि के दौरान सभी संबंधित अधिकारी व मैदानी कर्मचारी पीवी ऐप के माध्यम से फसल का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करते हुए आवश्यक संशोधन कार्य पूर्ण करेंगे, ताकि सर्वे की प्रविष्टियाँ पूरी शुद्धता और समयबद्धता के साथ तैयार हो सकें।

इसी क्रम में कैरीफारवर्ड, डूबान क्षेत्र तथा वन पट्टाधारी कृषकों के पंजीयन हेतु एकीकृत किसान पोर्टल के माध्यम से समितियों को उपलब्ध कराए जाने वाले प्रावधान की अंतिम तिथि भी 30 नवंबर से बढ़ाकर 15 दिसंबर 2025 निर्धारित कर दी गई है। शासन ने स्पष्ट किया है कि पंजीयन प्रक्रिया वर्तमान में सक्रिय है और समितियों की जिम्मेदारी है कि पात्र कृषकों का पंजीयन निर्धारित समय के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए।

निर्णय को किसानों के हित में और प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाने वाला बताते हुए कोरिया जिला कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि विस्तारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्यवाही में तेजी लाएं और किसी भी किसान को कठिनाई का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि निर्धारित समय के भीतर कार्य पूर्ण नहीं होने पर जवाबदेही तय की जाएगी और लापरवाही को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / पारस नाथ सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *