Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

निगम ने हटाए अस्थाई अतिक्रमण, 49 हजार का कैरिंग चार्ज वसूल कर 5 केन्टर सामान जब्त

निगम

जयपुर, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नगर निगम की सतर्कता शाखा ने सोमवार को सड़कों से अस्थाई अतिक्रमण हटाए। निगम की टीम ने 7 नंबर चोराहे से बाम्बे हास्पिटल तक दोनों तरफ जेडीए के साथ संयुक्त कार्यवाही कर सड़क व ग्रीन बेल्ट में लगे बोर्ड को हटवाया। इसके अलावा बड़ी चौपड़, रामगंज चौपड़ से लुहारों का खुर्रा, रामगंज बाजार, बर्मीज कॉलोनी, अंकुर टॉकीज परिसर, महादेव मंदिर (जवाहर नगर), आदर्श नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, जोहरी बाजार, छोटी चौपड़, बापू बाजार, अजमेर रोड, सोडाला, 22 गोदाम क्षेत्र, सी-स्कीम स्टैच्यू सर्किल, गोविंद देव जी मंदिर के आसपास, जोरावर सिंह गेट, रामगढ़ मोड़ से जलमहल तक अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध 49 हजार का कैरिंग चार्ज वसूल कर 05 केन्टर सामान जब्त किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *