Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

मुंबई एयरपोर्ट पर 5.45 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ दंपत्ति गिरफ्तार

मुंबई, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मुंबई सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) की टीम ने बीती रात मुंबई एयरपोर्ट पर कोलंबो (श्रीलंका) से आए एक दंपत्ति को 5.45 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। इन दोनों को बुधवार को अदालत ने 28 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले की गहन छानबीन कस्टम की टीम कर रही है।

इस मामले की छानबीन कर रहे कस्टम अधिकारी ने बुधवार को बताया कि उनकी टीम को कोलंबो से ड्रग सहित एक दंपत्ति के आने की पूर्व सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर बीती रात कस्टम की टीम एयरपोर्ट पर निगरानी कर रही थी। जैसे कोलंबो से आए मोहम्मद सऊद सिद्दीकी (29) और उनकी पत्नी सना सिद्दीकी (27) एयरपोर्ट पर दिखीं, कस्टम की टीम ने इन दोनों के सामान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान इन दोनों के बैग के अंदर छिपे तीन एयरटाइट पैकेट मिले। इसकी जांच करने पर, अधिकारियों ने पुष्टि की कि उसमें 5 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना है, जो भांग का एक उच्च-श्रेणी का प्रकार है। सीमा शुल्क विभाग ने दंपत्ति के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद आज इन दोनों को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया और अदालत ने दोनों को 28 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *