Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

जींद : हरियाणा में बेखौफ हुए अपराधी : आदित्य सुरजेवाला

पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक आदित्य सुरजेवाला।

जींद, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कैथल से कांग्रेस विधायक आदित्य सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है। प्रदेश में कानून का नही बल्कि अपराधियों का राज है।

विधायक आदित्य सुरजेवाला सोमवार को नरवाना पहुंचे और नरवाना शहर के बीचोंबीच स्थित जैन गारमेंट्स की दुकान पर सरेआम फायरिंग और फिरौती की धमकी की से आहत व पीडि़त व्यवसायी नरेश जैन और उनके परिवार से मुलाकात की। आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि कल दिनदहाड़े नरवाना, हरियाणा के भरे बाजार में गुंडे प्रतिष्ठित व्यापारी नरेश जैन की गारमेंट की दुकान पर रंगदारी की धमकी देकर गोलियां बरसाने की वारदात को अंजाम देकर गए। इस घटना से नरवाना क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विधायक आदित्य सुरजेवाला ने इस वारदात को लेकर एसपी जींद से फोन पर बात की। उन्होंने एसपी से इस मामले में तुरंत कार्रवाई और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने एसपी जींद से कहा कि सर्वप्रथम पीडि़त जैन परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित हो। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में सरकार गायब है और अपराधियों की मनमर्जी ही जिंदगी और मौत का फैसला करती है। हरियाणा में अब हर तरफ अपहरण, फिरौती, हत्या, धमकी, रंगदारी और फायरिंग की दहशत है।

अपराधियों और माफियाओं के सामने भाजपा की सरकार घुटने टेक चुकी है। भाजपा की गायब सरकार में पूरा हरियाणा अपराध के आतंक में सांस लेने को मजबूर है। विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश की जनता अपनी जान बचाने के लिए फिरौती की मोटी रकम कहां से चुकाएं और अगर गुंडों, गैंगों, बदमाशों को पैसे देकर ही जान बचाना है तो फिर सरकार किस काम की। प्रदेश में गुंडे और बदमाशों का बोलबाला है और हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज नजर नही आ रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *