
चंडीगढ़, 01 दिसंबर (Udaipur Kiran) . काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने सीमा पार से संचालित नशा तस्करी मॉड्यूल के एक गुर्गे को गिरफ्तार करके इस गिरोह का पर्दाफाश किया है. उसके पास से 5 किलो हेरोइन बरामद की गई है.
Punjab के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने Monday को बताया कि अमृतसर ग्रामीण के गांव भिंडी औलख कलां निवासी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस टीमों ने उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिसका वह नशे की खेपें लाने-ले जाने के लिए उपयोग करता था. डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि कुलदीप सिंह पाकिस्तान-आधारित तस्कर अवान के निर्देशों पर काम कर रहा था, जो सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से नशीले पदार्थों की खेप भारत भेजता था.
डीजीपी ने बताया कि सीआई अमृतसर की टीमों को भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र के नज़दीक स्थित गांव भिंडी औलख में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप पहुंचने की पुख्ता सूचना मिली थी. इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सीआई अमृतसर की पुलिस टीम ने अजनाला-लोपोके सड़क पर संदिग्ध कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से हेरोइन की खेप बरामद की. उन्होंने कहा कि नेटवर्क के अगले-पिछले संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है. इस संबंध में पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में केस दर्ज किया गया है.
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा
