Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WORLD

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के वर्तमान एवं पूर्व महानिदेशक भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के महानिदेशक प्रदीप अधिकारी

काठमांडू, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के एक मामले में नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के वर्तमान निदेशक प्रदीप अधिकारी एवं पूर्व महानिदेशक मुरारी भंडारी को गिरफ्तार कर लिया है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने दोनों अधिकारियों को बुधवार को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है।

ब्यूरो के प्रमुख आयुक्त प्रेम राई ने पत्रकार सम्मेलन कर कहा कि भ्रष्टाचार के एक मामले की जांच में संलिप्तता की पुष्टि के बाद इन दोनों की गिरफ्तारी की गई है। प्रेम राई के अनुसार, अधिकारी और भंडारी को भक्तपुर के नलिन्चोक हेलिकॉप्टर प्रकरण से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपितों को फिलहाल कस्टडी में लेने के लिए विशेष अदालत ले जाया गया है।

प्राधिकरण के वर्तमान महानिदेशक प्रदीप अधिकारी के खिलाफ चीन की कंपनी के साथ मिल कर पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा निर्माण में व्यापक अनियमितता किए जाने की भी जांच चल रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज दास

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *