Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

ऑनलाइन फ्रॉड में फंसे 30 हजार रुपये साइबर क्राइम टीम ने कराए वापस

साइबर क्राइम टीम को धन्यवाद जताते पीडित आशीष यादव।

मीरजापुर, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में थाना कोतवाली देहात की साइबर क्राइम टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए ऑनलाइन फ्रॉड में गंवाए गए 30 हजार रुपये पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दिए। ग्राम जमुनहिया निवासी अशोक कुमार के पुत्र आशीष यादव ने 12 सितंबर को एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 30,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में कोतवाली देहात साइबर क्राइम टीम ने मामले की जांच तेज की।

प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्र ने बताया,

तकनीकी विश्लेषण और बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से टीम ने फ्रॉड की राशि पर कार्रवाई करते हुए पूरे 30,000 रुपये आवेदक स्व. अशोक कुमार के पुत्र के खाते में रिफंड करा दिए।

धनराशि वापस मिलने पर गुरूवार को आशीष यादव थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों तथा साइबर क्राइम टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद जताया।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *