Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

ट्रेडिंग के नाम पर अधिवक्ता के बेटे से साइबर ठगों ने 15 लाख रुपये ट्रांसफर कराए, केस दर्ज

साइबर ठगी : फेरी लगाने वाले युवक को बैंककमी बताकर उड़ाए 1.39 लाख रुपये

मुरादाबाद, 04 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी अधिवक्ता के बेटे से साइबर ठगों ने 15 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपितों ने यह रकम अधिवक्ता के बेटे से ट्रेडिंग कराने के नाम पर विभिन्न तिथियों में ट्रांसफर कराई है।

सिविल लाइंस क्षेत्र की वेब सोसायटी में रहने वाले अधिवक्ता मयंक गोयल के बेटे अमित गोयल ने सिविल लाइन थाने में दी तहरीर में बताया था कि व्हाट्सएप के जरिए उन्हें एक लिंक भेजा गया और ट्रेडिंग कराने के नाम पर उन्हें एक ग्रुप से जोड़ लिया। उन्हें ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा कराने का झांसा दिया गया। इसके बाद उन्हें बताया गया कि आपको आईपीओ ब्लॉक ट्रेड डील दी जाएगी।

इसके बाद अधिवक्ता के बेटे से ऑन लाइन ट्रेडिंग अकाउंट खुलवा दिया। इसके बाद उनसे अकाउंट में रकम ट्रांसफर कराई। पीड़ित से यह रकम 12 सितम्बर से लेकर 12 नवम्बर तक अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराई गई है। तीन माह में पीड़ित को कोई मुनाफा नहीं हुआ तो उन्होंने उन नंबरों पर संपर्क कराना चाहा जिनसे उनके पास लिंक भेजे गए थे लेकिन सभी नंबर बंद मिले। इसके बाद पीड़ित ने थाना सिविल लाइन पुलिस को तहरीर दी। सिविल लाइन सर्किल के क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि मामले में गुरुवार को अज्ञात साइबर ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *