धमतरी जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए दानी राम साहू ने जमा किया नामांकन फार्म

धमतरी, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला अधिवक्ता संघ धमतरी चुनाव 2025 के निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी में मंगलवार को वरिष्ठ अधिवक्ता दानी राम साहू ने अपने समर्थक अधिवक्ताओं के साथ निर्वाचन कार्यालय जाकर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फार्म जमा किया।
इस दौरान इन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी अजीत कुमार साहू, अशोक बुधवानी, मोहित देवांगन, गोपी कुर्रे को अपना नामांकन पत्र सौंपा। इस अवसर पर अधिवक्ता यशवंत कुमार साहू, श्याम कुमार रंगारी, ओमप्रकाश चंद्राकर, शत्रुहन साहू, अनिल कुमार साहू, जयप्रकाश साहू, आर पी साहू, अशोक कुमार उदासी, धनराज साहू, गेवेंद्र कुमार पटेल, देवकुमार साहू सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।
(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा



