Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HIMACHAL PRADESH

दशमेश रोटी बैंक ने दीपावली के मौके पर जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध करवाया राशन

दशमेश रोटी बैंक ने दीपावली के मौके पर जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध करवाया राशन

नाहन, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । गुरु गोबिन्द सिंह महाराज की कृपा से शुरू किए गए दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा दशमेश रोटी बैंक के माध्यम से आज बंदी छोड़ दिवस एवं दीपावली त्यौहार को समर्पित जरूरतमंद परिवारों को महीने भर का राशन और दीपावली का आवश्यक सामान मिठाइयां आदि वितरित की गई है। ताकि यह गरीब निर्धन लोग भी इस पावन त्यौहार को अपने परिवारों के साथ धूमधाम के साथ मना सके।

दशमेश रोटी बैंक के अध्यक्ष सरबजीत सिंह ने बताया कि दीपावली के इस पर्व को लेकर हम सभी को जरूरतमंद परिवारों को हर संभव मदद पहुंचानी चाहिए । यह त्यौहार साल में एक बार आता है और जरूरतमंद लोग भी हम सब के साथ मिलकर इस त्यौहार को धूमधाम के साथ मनाएं इसी मकसद के साथ आज 50 से अधिक परिवारों को आवश्यक दीपावली का सामान मिठाइयां और महीने भर का राशन वितरित किया गया है ।

उन्होंने बताया कि पिछले 7 सालों से लगातार प्रति माह दशमेश रोटी बैंक जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद करने के लिए कार्य कर रहा है । उन्होंने कहा कि त्योहार के मौके पर रोटी बैंक जरूरतमंद परिवारों को मिठाइयां और अन्य आवश्यक सामान भी उपलब्ध करवाता है।

उन्होंने बताया कि आज यहां आटा चावल दालें चीनी नमक रिफाइंड तेल, मिठाइयां मोमबत्ती दिए आदि जरूरतमंद परिवारों को वितरित किए गए हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *