Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

दतियाः रतनगढ़ माता लख्खी मेले की तैयारियां जोरो पर, कमिश्नर ने की समीक्षा

रतनगढ़ माता लख्खी मेले की तैयारियां

दतिया, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के दतिया जिले में सेवढ़ा तहसील स्थित रतनगढ़ माता मंदिर पर 22 अक्टूबर दीपावली दौज पर आयोजित होने वाले मेले की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। ग्वालियर संभाग के आयुक्त मनोज खत्री ने शुक्रवार को रतनगढ़ पहुंचकर वहां चल रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रतनगढ़ माता मंदिर से दतिया जिले को नई धार्मिक पहचान मिली है। दीपावली की दौज पर प्रतिवर्ष लगने वाले वार्षिक लख्खी मेले में सम्पूर्ण भारत के विभिन्न अंचलों से लाखों की संख्या में श्रृद्धालुगण रतनगढ़ माता मंदिर पहुंचकर दर्शन लाभ प्राप्त करते है।

बैठक में डीआईजी चंबल रेंज सुनील कुमार जैन, कलेक्टर स्वप्निल वानखडे, पुलिस अधीक्षक सूजर कुमार वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षय कुमार तेम्रवाल, वनमण्ड़लाधिकारी मोहम्मद माज, अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे सहित समस्त जिला अधिकारी एवं मेला से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संभाग आयुक्त खत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि मेले के दौरान श्रृद्धालुओं की आस्था एवं श्रृद्धा को दृष्टिगत रखते हुए सभी व्यवस्थायें दुरूस्त रखी जाए। जिससे आने वाले श्रृद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो एवं सुगमता के साथ दर्शन लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि मेले के दौरान पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हो साथ ही टैंकरों के स्थान पूर्व में चिन्हित किए जाए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान साफ-सफाई एवं शौचालयों की समुचित व्यवस्था हो यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि खाद्य सामग्री पर विशेष निगरानी रखी जाए साथ ही समय-समय पर दुकानों से सैंपलिंग हो यह सुनिश्चित किया जाये।

डीआईजी सुनील कुमार जैन ने कहा कि मेले के दौरान यातायात एवं भीड़ नियंत्रण सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जिसे गंभीरता के साथ पूर्ण किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पार्किग स्थान पर सीसीटीव्ही कैमरा विधुत व्यवस्था एवं अलग-अलग प्रवेश एवं निकासी द्वार हो यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि निकटवर्ती जिलों से पुलिस फोर्स बुलवाना सुनिश्चित करें साथ ही मेले के दौरान मोबाईल फायर ब्रिगेड स्थापित हो यह सुनिश्चित किया जाये।

कलेक्टर स्वप्निल वानखडे ने कहा कि दतिया स्थित रतनगढ़ माता मंदिर पर दीपावली की दौज के दिन लगने वाले लख्खी मेले के आयोजन में सहभागी बनना सौभाग्य की बात है। मेले के दौरान सौंपे गए दायित्वों का श्रृद्धापूर्वक जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि मेले को 40 सेक्टरों में बांटा गया है। जिसमें 1500 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान 250 एकड में 25 पार्किग स्थान बनाये गए है। मेले के दौरान 100 से अधिक कैमरों से सम्पूर्ण मेले की निगरानी की जायेगी।

उन्होंने समस्त जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले के सफल आयोजन हेतु किसी भी प्रकार की कसर न छोड़ी जाए। बैठक के दौरान उन्होंने विधुत व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण व्यवस्था एवं कंट्रोल रूम के क्रियान्वयन की व्यवस्था दुरूस्त रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक सभी अधिकारी रतनगढ़ माता मंदिर पर उपस्थित हो। उन्होंने महाप्रबंधक विधुत को निर्देश दिए कि बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था रखी जाए। सर्पदंश प्रभावित व्यक्तियों के लिए एंटी स्नेक वेनम, अस्थाई अस्पताल, एम्बुलेंस की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था रखने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि ज्वलनशील पदार्थ मेले के दौरन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। साथ ही समय-समय पर मेला अधिकारी इसकी जांच करते रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि मेले के दौरान पर्याप्त मात्रा में गोताखोर उर्पिस्थ्त हो यह सुनिश्चित किया जाए। नदी में महाजाल लगाया जाये एवं मोटर वोट से निरंतर पेट्रोलिंग की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बेरीकेटिंग के बाहर श्रृद्धालु न जाए यह सुनिश्चित किया जाये साथ ही भीड़ निरंतर आगे बढ़ती रहे इस पर भी नजर रखी जाए।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में तैनात हो यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन में इस्तेमाल किए जाने वाले समस्त उपकरणों की जांच की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा एक ऊपर, एक नीचे कंट्रोल रूम स्थापित किये जाये। उन्होंने कहा कि श्रृद्धालुओं को कतार में आगे बढ़ाते हुए सुगमता से दर्शन कराये एवं भीड़ एकत्रित न हो यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करें।

वनमण्ड़लाधिकारी मोहम्म माज ने कहा कि मेले के दौरान बंदर पकड़ने वाली टीम बुलाई जाए साथ ही मगरमच्छों बचाव हेतु निरंतर मोटरवोट से पेट्रोलिंग की जाए। उन्होंने समस्त वन विभाग के अधिकारियों को मेले के दौरान रतनगढ़ में रहने के निर्देश दिए।

(Udaipur Kiran) तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *