
रामगढ़, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) . नगर परिषद और छावनी परिषद की ओर से किए जा रहे विकास कार्य बेहद महत्वपूर्ण है. वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण पर डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने जोर दिया. उन्होंने मंगलवार को समीक्षा बैठक के दौरान महत्वाकांक्षी योजनाओं का नियमित जांच करने का निर्देश दिया. नगर परिषद और छावनी परिषद की ओर से किए जा रहे कार्यों की पूरी जानकारी डीसी ने ली. सबसे पहले डीसी ने बैठक में दिए गए निर्देश पर किए गए कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने अलग-अलग योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए योजनाओं को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया.
बैठक के दौरान डीसी ने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी ली और उन्होंने नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण कार्यों को समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही उनकी ओर से 15वें वित्त आयोग, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, Chief Minister श्रमिक योजना की भी समीक्षा की गई.
सफाई और जलजमाव पर भी हो रहा काम
डीसी ने क्षेत्र में साफ सफाई, जल जमाव के तहत किए जा रहे हैं कार्यों की जानकारी लेते हुए इस पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, नगर प्रबंधक नगर परिषद सहित अन्य उपस्थित थे.
—————
(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश
