Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

पीवीयूएनएल ने लगाया इंटर-स्कूल साइंस फेयर

निरीक्षण करते अधिकारी
फेयर का निरीक्षण करते पीवीयूएनएल के सीईओ

रामगढ़, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) के तहत जिले के पतरातू हाई स्कूल में इंटर-स्कूल साइंस फेयर और एग्ज़िबिशन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने भौतिकी, जीवविज्ञान, रसायन विज्ञान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और पर्यावरण जैसे विषयों पर आकर्षक वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किया।

मंगलवार को कार्यक्रम में पीवीयूएनएल के सीईओ अशोक कुमार सेहगल, मुख्य अतिथि हेड ऑफिस एचआर, जियाउर रहमान सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, प्राचार्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। अशोक सेहगल ने बच्चों के नवाचार और वैज्ञानिक सोच की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि पीवीयूएनएल उनके व्यावहारिक और नवोन्मेषी विचारों को आगे बढ़ाने में सदैव सहयोग करेगा।

इस अवसर पर स्कूल प्राचार्यों ने पीवीयूएनएल की टीम के प्रयासों की प्रशंसा की।

प्रदर्शनी के बाद में सीजीएम अनुपम मुखर्जी, एडीपीओ नलिनी रंजन ने विजयी विद्यालयों की टीम को सम्मानित कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *