Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जब से मानव अधिकार आयोग बना, आयोग और संगठन मानव हित में काम कर रहे- डीसी विश्राम मीणा

जब से मानव अधिकार आयोग बना, आयोग और संगठन मानव हित में काम कर रहे- डीसी विश्राम मीणा

बीकानेर, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मानव अधिकार प्रोटेक्शन राजस्थान द्वारा आयोजित प्रगति संकल्प समारोह-2025 रविवार को जिला उद्योग संघ के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मानव अधिकारों की रक्षा, उनके प्रति जागरूकता और संगठन की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि और राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता ने कहा कि मानव अधिकारों की जानकारी न होने से लोग शोषण का शिकार होते हैं। संगठन का उद्देश्य है कि देश के हर नागरिक को अपने अधिकारों की जानकारी हो और इसके लिए मानव अधिकार प्रोटेक्शन 25 राज्यों में लाखों सदस्यों के साथ कार्य कर रहा है।

संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने बताया कि 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र ने मानव अधिकारों का प्रस्ताव पास किया था। भारत में संविधान लागू होने के बाद मौलिक अधिकारों के संरक्षण के लिए कई व्यवस्थाएं और संस्थान कार्यरत हैं। विशिष्ट अतिथि जीएसटी कमिश्नर ओपी गोदारा ने कहा कि मानव अधिकार मानव की गरिमा और सम्मान को सुरक्षित रखने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं और समाज में लोगों को अपने अधिकारों के लिए सजग होना चाहिए।

कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्ष विनिता नाहटा, प्रदेश प्रभारी कमल किशोर शर्मा, जिला अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा सहित कई पदाधिकारी और गणमान्यजन मौजूद रहे। उन्होंने मानव अधिकारों के प्रति आमजन को जागरूक करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

समारोह की शुरुआत भगवान गणेश की प्रतिमा पर माला और पुष्प अर्पित कर तथा राष्ट्रगान से हुई। अतिथियों का माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। मंच संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया। इस अवसर पर बीकानेर दाल मील एसोसिएशन के अध्यक्ष जयकिशन अग्रवाल, उद्यमी राजेश गोयल और महिला संगठन संचालिका राखी चौरड़िया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *