Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

विश्व दिव्यांग दिवस पर विशेष कार्यक्रम, बच्चों को डीसीपी ने दिए उपहार

दिव्यांग को संबोधित करते सिलीगुड़ी ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी 

सिलीगुड़ी, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर बुधवार को भक्ति नगर ट्रैफिक गार्ड की ओर से प्रेरणा स्कूल के बच्चों को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिलीगुड़ी ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी काजी शम्सुद्दीन अहमद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस अवसर पर डीसीपी अहमद ने बच्चों को आवश्यक सामग्रियां उपहार स्वरूप प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए विश्व दिव्यांग दिवस के महत्व, समाज में दिव्यांगजनों के अधिकारों, जागरूकता और उनके प्रति संवेदनशीलता पर महत्वपूर्ण बातें साझा की।

उन्होंने कहा कि समाज तभी प्रगतिशील माना जाएगा जब सभी वर्गों को समान अवसर और सम्मान मिले। कार्यक्रम में ट्रैफिक डीसीपी के साथ भक्ति नगर ट्रैफिक गार्ड के ओसी, सालूगाड़ा सब-ट्रैफिक गार्ड और आशीघर सब-ट्रैफिक गार्ड के ओसी भी उपस्थित थे।

आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें प्रोत्साहित करना तथा समाज में समान अधिकार और संवेदनशीलता के प्रति जागरूकता फैलाना था।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *