Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

घर के अंदर फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

प्रयागराज के सरायइनायत थाने की फोटो

प्रयागराज,02 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित सरायइनायत थाना क्षेत्र के लाहुरपुर गांव में मंगलवार को बीएससी की छात्रा का शव फंदे से लटका पर पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। पुलिस कहना है कि युवती की मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि सराय इनायत थाने में मंगलवार को सूचना दी गई कि थाना क्षेत्र के लाहुरपुर गांव निवासी गंगा उर्फ बबिता मिश्रा (22) पुत्री राम शिरोमणि मिश्र मंगलवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

परिवार वालों कहना है कि उसके पिता किसी मामले में जेल बंद है। उनकी काफी दिनों से जमानत नहीं हो पा रही है, जिससे वह बहुत परेशान रहती थी। वह बीएससी की पढ़ाई कर रही थी।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *