संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटका मिला युवक का शव, जांच मेें जुटी पुलिस

फतेहपुर, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी ।
थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि घटना के संबंध में परिवार से पूछताछ में पता चला है कि कस्बा जाफरगंज निवासी नरेश (36) की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बा निवासी भूरी देवी से हुई थी। नरेश मजदूरी और कभी-कभी ठेलिया लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। घर में पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। लगभग दस दिन पहले ही वह अपने मायके चली गई थी।इसके बाद से ही वह काफी परेशान चल रहा था। वह मानसिक राेग से ग्रसित था।
परिजनाें के मुताबिक नरेश साेमवार की शाम भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया। मंगलवार सुबह कमरे में टीन शेड के पाइप से रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से नरेश का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृतक अपने पीछे तीन वर्षीय पुत्री काे छोड़ गया। घटना के बाद उसकी मां सुंदरिया देवी और पिता का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई। —————-
(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र कुमार



