Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WORLD

बांग्लादेश में नेशनल सिटीजन पार्टी के नेता पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

बांग्लादेश का खुलना मेडिकल कॉलेज (फाइल फोटो)

ढाका, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बांग्लादेश में कट्टरपंथी संगठन इंकलाब मंच के छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी के बाद अब खुलना जिले में नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) के नेता मोतालेब सिकदर पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक एनसीपी के खुलना डिवीजन प्रमुख और श्रमिक शक्ति के केंद्रीय आयोजक मोतालेब सिकदर (42) को सोमवार पूर्वाह्न करीब 11:45 बजे शहर के सोनाडांगा इलाके में गोली मार दी गई। गंभीर हालत में उन्हें खुलना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोनाडांगा मॉडल थाना के जांच अधिकारी अनिमेष मंडल ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने सिकदर को गोली मारी। स्थानीय लोगों ने उन्हें मौके से बचाकर अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल को घटनास्थल पर तैनात किया गया। जांच के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

एनसीपी की संयुक्त सदस्य सचिव डॉ. महमूदा मितु ने फेसबुक पर शिकदार की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, एनसीपी के श्रमिक बल विंग के केंद्रीय आयोजक मोतालेब सिकदर को कुछ देर पहले गोली मार दी गई। उन्हें गंभीर हालत में खुलना मेडिकल अस्पताल ले जाया गया है।

सिकदर पिछले कई दिनों से चुनाव प्रचार में लगे हुए थे। बांग्लादेश में अगले वर्ष 12 फरवरी को आम चुनाव होना है। इससे पहले 12 दिसंबर को इंकलाब मंच के कट्टरपंथी छात्र नेता उस्मान हादी को ढाका में चुनाव प्रचार के दौरान बाइक सवार 2 हमलावरों ने सिर पर गोली मारी थी। उनको इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था, जहां 18 दिसंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद बांग्लादेश में हिंसा भड़क गई।

———-

(Udaipur Kiran) / पवन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *