Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UDAIPUR

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मादा बाघ शावक की मौत, गश्त के दौरान मिला शव

उमरिया, 19 सितंबर (Udaipur Kiran News)। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले स्थित प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शुक्रवार को एक मादा बाघ शावक मृत पाया गया। पार्क प्रबंधन ने प्रारंभिक कारण आपसी संघर्ष बताया है।

टाइगर

क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अनुपम सहाय ने जानकारी दी कि पतौर रेंज के बीट क्रमांक आरएफ-404 में नियमित गश्त के दौरान बाघ शावक का शव मिला। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार आवश्यक कार्यवाही शुरू की गई।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई और वन्यप्राणी अपराध नियंत्रण ब्यूरो तथा राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के निर्देशानुसार सभी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। मृत शावक का पंचनामा तैयार कर स्थल को संरक्षित किया गया।

शव और स्थल की जांच डॉग स्क्वॉड तथा मेटल डिटेक्टर से कराई गई। सक्षम वन्य चिकित्सक की उपस्थिति में विस्तृत पोस्टमॉर्टम परीक्षण किया गया। साथ ही सभी आवश्यक नमूने विधिवत संकलित कर अधिकृत प्रयोगशाला भेजे गए। अधिकारियों के अनुसार, शवदाह की प्रक्रिया शनिवार को पूरी की जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *