Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

कोरबा : दीपका में शराब भट्टी के आहते में युवक की मौत, जांच जारी

मृत पड़ा आदमी

कोरबा, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत देसी–अंग्रेजी शराब भट्टी के पास बने आहते में सोमवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कृष्ण कुमार निराला (उम्र 55 वर्ष) के रूप में हुई है, जो एसईसीएल कर्मी थे और ऊर्जा नगर कॉलोनी के निवासी थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कृष्ण कुमार निराला आज सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच शराब लेकर भट्टी परिसर स्थित आहते में पहुंचे थे, जहां उन्होंने शराब का सेवन किया। कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने शराब तो पी थी, लेकिन मौत का स्पष्ट कारण समझ में नहीं आ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा, फिलहाल मामले की जांच जारी है।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *