Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 21 दिसंबरः एक खोज, जिसने कैंसर को भी साध्य बनाया

रेडियम की खोज

21 दिसंबर 1898 में एक खोज ने चिकित्सा जगत में एक नये युग शुरुआत की जिससे कैंसर जैसी असाध्य बीमारी को भी साध्य बना दिया। मैरी क्यूरी और उनके पति पियरे क्यूरी ने रेडियम (Radium) की खोज की थी, जब वे पिचब्लेंड (pitchblende) नामक यूरेनियम अयस्क से यह नया रेडियोधर्मी तत्व अलग करने में सफल हुए। इस खोज ने रेडियोधर्मिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की और इसके लिए मैरी क्यूरी को 1903 और 1911 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

अन्य अहम घटनाएंः

2012 – साउथ कोरिया के सिंगर साई का गाना ‘गंगनम स्टाइल’ यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना।

2009 – भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मण्डी की वित्त समिति एवं अधिशाषी मंडल (बीओजी) की प्रथम बैठक आयोजित हुई।

2007 – चीन के दक्षिणी यूनैन प्रान्त के कुनमिंग मिलिट्री एकेडमी में भारत व चीन के बीच पहला साझा अभ्यास शुरू।

2002 – ब्रिटेन ने धमकी के बाद बोगोटा का दूतावास बंद किया।

1998 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला का इस्तीफ़ा।

1991 – कज़ाकिस्तान की राजधानी अल्मा अता में 11 सोवियत गणराज्यों द्वारा राष्ट्रमंडल का गठन।

1988 – स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

1975 – मेडागास्कर में संविधान लागू हुआ।

1974 – पनडुब्बी प्रशिक्षण देने वाले देश के पहले पोत आईएनएस सतवाहन काे आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जहाजी बेड़े में शामिल किया गया।

1971 – कर्ट वॉल्डहाइम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चौथे महासचिव चुने गए। वॉल्डहाइम ने 1 जनवरी 1972 से काम शुरू किया। वॉल्डहाइम 1918 में 21 दिसंबर को ही पैदा हुए थे।

1968 – फ्लोरिडा के केप केनेडी स्पेस सेंटर से अपोलो-8 को लॉन्च किया गया था। ये पहला मौका था जब कोई इंसान ग्रेविटेशनल फोर्स को चुनौती देकर धरती की कक्षा से बाहर गया था।

1962 – अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया।

1952 – सैफुद्दीन किचलू तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने।

1949 – पुर्तग़ाली शासकों ने इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया।

1937 – स्नोवाइट एंड सेवन डॉर्फ नाम की कार्टून मूवी रिलीज हुई। दुनिया की इस पहली फुल लेंथ एनिमेटेड फीचर फिल्म ने वॉल्ट डिज्नी को दुनिया के सबसे इनोवेटिव और क्रिएटिव मूवी मेकर के रूप में स्थापित किया।

1937 – रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट- का प्रदर्शन किया गया।

1931 – अर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड न्‍यूयॉर्क वर्ल्‍ड अखबार में प्रकाशित हुआ।

1923 – ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर नेपाल पूर्ण स्वतंत्र देश बना।

1921 – अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने धरना प्रदर्शन और काम रोकने को असंवैधानिक घोषित किया।

1914 – अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” रिलीज हुई।

1910 – इंग्लैंड के हुलटन में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत।

1898 – रसायन शास्त्री पियरे और उनकी पत्नी मेरी क्यूरी ने रेडियम की खोज की। इसका इस्तेमाल कैंसर के इलाज के लिए भी होता है। दोनों को 1903 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1784 – जॉन जे अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने।

जन्म

1998 – तेजस्विन शंकर – भारत के ऊँची कूद के खिलाड़ी।

1974 – संजीव चतुर्वेदी – ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ प्राप्तकर्ता।

1966 – राजीव बजाज – बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

1938 – श्यामामणि देवी – ओडिसी शास्त्रीय संगीत की गायिका व संगीतकार हैं।

1932 – यू. आर. अनंतमूर्ति- कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध रचनाकार।

1932 – अमीन सयानी – रेडियो के इतिहास में पहले जॉकी थे।

1921 – प्रफुल्लचंद नटवरलाल भगवती – भारत के भूतपूर्व 17वें मुख्य न्यायाधीश थे।

1918 – कुर्त वॉल्डहाइम – संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव थे।

1908 – एस. आर. कांथी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

1903 – भालचंद्र दिगंबर गरवारे – प्रसिद्ध भारतीय व्यवसायी। वे गरवारे समूह के संस्थापक थे।

1891 – ठाकुर प्यारेलाल सिंह – छत्तीसगढ़ में ‘श्रमिक आन्दोलन’ के सूत्रधार तथा ‘सहकारिता आन्दोलन’ के प्रणेता।

1881 – सुन्दरलाल शर्मा – बहुमुखी प्रतिभा के धनी, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत तथा छत्तीसगढ़ राज्य में जन जागरणकर्ता थे।

1550 – मान सिंह – बादशाह अकबर के प्रमुख राजपूत सरदार थे।

निधन

2020 – मोतीलाल वोरा – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे।

2011 – पीके अयंगर – देश के जाने-माने न्‍यूक्लियर फिजिसिस्‍ट।

2007 – तेजी बच्चन – भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ।

1938 – महावीर प्रसाद द्विवेदी- हिन्दी गद्य साहित्य के महान् साहित्यकार और पत्रकार।

1920 – गेंदालाल दीक्षित – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी।

—————

(Udaipur Kiran) पाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *