Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HEADLINES

राष्ट्रपति से दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने की मुलाकात

राष्ट्रपति भवन में बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट करते दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जैन आध्यात्मिक आर्यिका पूर्णमति माताजी भी मौजूद रहीं। भेंट के दौरान पूर्णमति माताजी ने सार्वजनिक जीवन के नैतिक मूल्यों पर अपने विचार साझा किए तथा आत्मसंयम, करुणा और नैतिक स्पष्टता को उत्तरदायी सार्वजनिक सेवा के लिए अनिवार्य बताया।

विजेंद्र गुप्ता ने राष्ट्रपति को दिल्ली विधान सभा द्वारा पारदर्शिता, कार्यकुशलता और उत्तरदायी शासन को सुदृढ़ करने हेतु किए जा रहे प्रमुख संस्थागत सुधारों से अवगत कराया। यह जानकारी बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी करके दी गई।

विजेंद्र गुप्ता ने राष्ट्रपति को नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) के क्रियान्वयन की जानकारी दी, जिसके माध्यम से दिल्ली विधानसभा पूर्णतः डिजिटल एवं पेपरलेस सदन के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने विधानसभा को पूर्णतः सौर ऊर्जा आधारित हरित विधानसभा के रूप में विकसित किए जाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों तथा दिल्ली विधानसभा को एक हेरिटेज साइट के रूप में विकसित कर उसकी लोकतांत्रिक विरासत के संरक्षण एवं ऐतिहासिक परिसर को आम जनता के लिए खोलने के सतत प्रयासों का भी उल्लेख किया।

राष्ट्रपति ने दिल्ली सरकार एवं दिल्ली विधानसभा द्वारा किए जा रहे संस्थागत सुधारों और कार्यो की सराहना कीl

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *