Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
DELHI

दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने सरकारी स्कूल में बच्चों का आधार कार्ड बनाने के कैंप का किया शुभांरभ

जनकपुरी के पोषांगीपुर क्षेत्र के सर्वोदय सह शिक्षा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों के लिए आधार कार्ड बनाने के कैंप का शुभारंभ दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद

नई दिल्ली, 22 सितंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने सोमवार को जनकपुरी के पोषांगीपुर क्षेत्र के सर्वोदय सह शिक्षा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों के लिए आधार कार्ड बनाने के कैंप का शुभारंभ किया। दिल्ली में पहली बार इस प्रकार किसी विधानसभा में बच्चों के लिए आधार कार्ड का कैंप लगाया गया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने बताया, ‘दिल्ली के हर स्कूल में बच्चों के लिए स्कूल परिसर में ही आधार एनरोलमेंट करवाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। आज इसी कड़ी में पहले कैम्प की शुरुआत इस स्कूल की गई है। इस पहल के माध्यम से सभी बच्चों के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया अब आसान और सुविधाजनक तरीके से सीधे स्कूल परिसर में ही पूरी की जाएगी। इससे अभिभावकों और बच्चों दोनों को सुविधा मिलेगी और समय की बचत भी होगी।

मंत्री आशीष सूद ने कहा, ‘यह कदम बच्चों की शिक्षा और पहचान से जुड़ी सभी योजनाओं को सुलभ बनाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की पहचान सुरक्षित और सरल होनी चाहिए। आधार कार्ड अब विद्यालय स्तर पर ही उपलब्ध होगा, जिससे दिल्ली में पढ़ने वाले सभी बच्चों को इसका लाभ मिलेगा।‘

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *