Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
DELHI

दिल्ली सरकार ने सैनिकों को 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 25 बीआईपीएपी सपोर्ट मशीनें उपलब्ध कराई

दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने ऊंचे पहाड़ी इलाके और अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के लिए 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 25 बीआईपीएपी सपोर्ट (बाई-लेवल पॉजिटिव एयरवे प्रेशर) मशीनें उपलब्ध कराई है। यह मेडिकल उपकरण संबंधित मेडिकल रेजिमेंट के अनुरोध पर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ऑक्सीजन शाखा के सहयोग से मुहैया कराए गए हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हमारी सरकार की यह पहल सैनिकों के साथ मजबूती से खड़े रहने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारा मानना है कि अत्यंत कठिन परिस्थितियों में देश की सेवा कर रहे जवानों का सपोर्ट एक साझा राष्ट्रीय दायित्व है। दिल्ली सरकार के इस पहल का मुख्य उद्देश्य देश के सबसे चुनौतीपूर्ण और दुर्गम क्षेत्रों में तैनात सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने के साथ चिकित्सकीय देखभाल की तैयारी को और ज्यादा मजबूत करने में योगदान देना है।

पंकज सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार दुर्गम इलाकों में तैनात सैनिकों को अपना समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे सैनिक देश की रक्षा के लिए बेहद कठिन परिस्थितियों में देश की सेवा करते हैं। उनके स्वास्थ्य की देखभाल और चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी और कर्तव्य है। यह कदम राष्ट्रीय हित और सैनिकों के कल्याण को सर्वोपरि मानते हुए उठाया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *