Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
SPORTS

फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए डेम्बेले और बोनमती

पेरिस सेंट-जर्मेन और फ्रांस के फॉरवर्ड ओस्मान डेम्बेले

दोहा, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) और फ्रांस के फॉरवर्ड ओस्मान डेम्बेले को फीफा मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है, जबकि स्पेन और बार्सिलोना की मिडफील्डर आइताना बोनमती ने लगातार तीसरे साल फीफा विमेंस प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार अपने नाम किया।

28 वर्षीय डेम्बेले पीएसजी की ऐतिहासिक पहली चैंपियंस लीग जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे। फाइनल मुकाबले में पीएसजी ने इंटर मिलान को 5-0 से हराया। डेम्बेले ने पिछले सीजन सभी प्रतियोगिताओं में कुल 35 गोल किए, जिनमें से 21 गोल लीग-1 में थे, और वह टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर भी बने।

वहीं, आइताना बोनमती ने चैंपियंस लीग प्लेयर ऑफ द सीजन का खिताब भी जीता। इसके अलावा उन्होंने लगातार तीसरी बार विमेंस बैलन डी’ओर पुरस्कार भी हासिल किया। बोनमती की अगुवाई में बार्सिलोना ने घरेलू स्तर पर ट्रेबल जीता, जबकि स्पेन के साथ उन्होंने चैंपियंस लीग फाइनल और यूरो 2025 फाइनल तक का सफर तय किया।

—————

(Udaipur Kiran) दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *