Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

भोपाल यूथ कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के खिलाफ पीसीसी में प्रदर्शन, अमित खत्री ने वीडियो जारी कर आरोपों का किया खंडन

भोपाल यूथ कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के खिलाफ पीसीसी में प्रदर्शन

भोपाल, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल में युवा कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अमित खत्री के खिलाफ शनिवार काे एक बार फिर विराेध के स्वर तेज हाे गए। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पहुंचे दो दर्जन युवक और युवतियाें ने हाथों में तख्तियां लेकर अमित खत्री के खिलाफ विराेध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। एक हफ्ते दूसरी बार अमित खत्री काे रेप केस का आराेपी बताते हुए इस तरह का प्रदर्शन हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे युवाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। तख्तियों पर लिखा था बलात्कार और एससी, एसटी का आरोपी अमित खत्री….. राहुल गांधी न्याय दो जैसे स्लोगन लिखे हुए थे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंची युवा कांग्रेस की कार्यकर्ता कनक चौहान ने कहा कि अमित खत्री युवा कांग्रेस के, जो जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। उनके खिलाफ एससी, एसटी और रेप जैसे संगीन आरोप हैं। हम बिल्कुल नहीं चाहते कि ऐसा व्यक्ति कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनकर रहे। इसलिए हमारी मांग है कि उन्हें पद से हटाया जाए।

उन्हाेंने कहा कि अमित खत्री यदि यह कह रहे हैं कि एफआईआर में जिस अमित खत्री का नाम लिखा है। वो मैं नहीं हूं, यदि वो ऐसा कह रहे हैं तो एफिडेविट दे दें, कि वो ये व्यक्ति नहीं हैं तो ये मामला साफ हो जाएगा। हम जीतू पटवारी के पास गए थे, उन्हें आवेदन भी दिया है लेकिन उन्होंने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है। हम कल 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली में शामिल होने जाएंगे और वहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिलकर इस मामले की जानकारी देकर अमित खत्री को पद से हटाने की मांग करेंगे।

अमित खत्री ने किया आराेपाें का खंडन

वहीं दूसरी तरफ विरोध-प्रदर्शन को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अमित खत्री ने आराेपाें का खंडन किया है। उन्हाेंने एक वीडियो जारी कर कहा कि विगत दिनों, युवा कांग्रेस के चुनाव में अंकित दुबे का आपराधिक रिकॉर्ड होने की वजह से उनका चुनाव शून्य कर दिया गया। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा मुझे कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हाेंने आराेप लगाते हुए कहा कि भोपाल के कुछ षड्यंत्रकारी नेताओं की अगुआई में मेरे खिलाफ एक भ्रामक प्रचार किया जा रहा है कि बिलखिरिया थाने में मेरे खिलाफ गंभीर अपराध पंजीबद्ध है। जो कि पूर्णत: निराधार है, मेरा नाम अमित खत्री पिता हीरालाल खत्री है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *