Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

दिल्ली में घना कोहरा, हवा जहरीली, उत्तर भारत में शीत लहर

नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में रविवार सुबह पौने आठ बजे टर्मिनल-1 पर दृश्यता ठीक-ठाक रही। फोटो - (Udaipur Kiran) / मुकुंद

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का बड़ा हिस्सा आज सुबह कोहरा और धुआं (स्मॉग) की मोटी परत में लिपटा हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली के आनंद विहार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 491 दर्ज किया गया। यह गंभीर’ श्रेणी है। यही हाल आईटीओ का रहा। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 484 रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली और उससे सटे शहर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत का वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में है। इसके मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का चौथा चरण लागू कर दिया गया है। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को नौवीं और 11वीं तक की क्लास हाइब्रिड मोड में चलाने का निर्देश दिया है। सरकार ने इस चरण के सभी प्रतिबंधों को लागू करते हुए सभी से इसका पालन करने का आग्रह किया है।

इधर साल का आखिरी महीना दिसंबर आधा पूरा होने को है। सर्दी ने पूरे उत्तर भारत के साथ देश के कई हिस्सों में अपना असर तेज कर दिया है। हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में तेज ठंडी हवा ने लोगों को कंपकंपा दिया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, शीत लहर और घने कोहरे ने ठंड की धार और तीखी कर दी है। यह पहली बार है कि विदर्भ, उत्तर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और ओडिशा जैसे क्षेत्रों में भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *