Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किया गोराबाजार थाना के नए भवन का भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने किया गोराबाजार थाना के नए भवन का भूमिपूजन

जबलपुर, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शनिवार को अपने जबलपुर प्रवास के दौरान 1 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले गोराबाजार पुलिस थाना के नए भवन का भूमिपूजन उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने किया। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने भूमिपूजन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक डॉ अभिलाष पांडे, विधायक संतोष वरकड़े, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज एवं सुभाष तिवारी रानू, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय भी मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विलोक पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *