Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
HimachalPradesh

उपमुख्य सचेतक ने रेहलू स्कूल के वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी

उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया स्कूल के समारोह में मौजूद।

धर्मशाला, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रेहलू के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कठौर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर ही जीवन में लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों और वार्षिक उत्सव का भी बराबर महत्व होता है। ऐसे गतिविधियों में भाग लेने से छात्रों का सर्वांगीण विकास संभव होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर सफलता प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास ही मूल मंत्र हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का आधार होती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में छात्रों और शिक्षकों के समक्ष बड़ी चुनौती है। उन्होंने अध्यापकों से छात्रों की प्रतिभा का सही आंकलन कर छात्रों की रुचि के अनुरूप इनका मार्गदर्शन करने का आग्रह किया।

उपसचेतक ने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को प्राप्त उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं दी और आशा जताई कि छात्र अपने सहपाठियों को भी बेहतर करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्षिक उत्सव संस्थान में वर्षभर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियों के लिए सम्मानित करने का अवसर होता है। इसके आयोजन से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है और छात्रों को उचित मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन जीवन की आधारशिला होता है। इस दौरान अर्जित किए गए संस्कार और ज्ञान जीवनभर मार्गदर्शन करते हैं। विद्यार्थी जीवन केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण काल होता है। यदि इस समय का सदुपयोग किया जाए तो न केवल व्यक्तिगत बल्कि समाज और राष्ट्र का भविष्य भी उज्ज्वल बनाया जा सकता है।

उप मुख्य सचेतक ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदेश भर में नशे के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आम जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आग्रह किया कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस प्रशासन को दें तथा बच्चों को इस सामाजिक बुराई से दूर रखें।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *