Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

वैकुंठ एकादशी पर तेलुगु राज्यों के विभिन्न मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, तिरुमाला श्रीवारी मंदिर में की गई विशेष पूजा

रेवंथ रेड्डी परिवार के साथ 2. केंद्र मंत्री रामबाण नायडू
केंद्रीय मंत्री रामा नायडू

हैदराबाद, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भगवान विष्णु को समर्पित साल की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक वैकुंठ एकादशी पर तेलुगू राज्यों के

मंदिराें में आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। तिरुमाला बालाजी मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की। इस

साल मंगलवार 30 दिसंबर 2025 केे दिन वैकुंठ एकादशी है। इसे पुत्रदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि वैकुंठ एकादशी के दिन व्रत और पूजा करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

वैकुंठ एकादशी के दिन तेलुगु राज्यों के मंदिरों में भीड़ उमड़ी है। सुबह से ही भक्त भगवान विष्णु के दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। तिरुमाला बालाजी मंदिर, जिसे तिरुमाला श्रीवारी मंदिर भी कहा जाता है, का उत्तरी द्वार सुबह जल्दी 4 बजे ही खोल दिया गया। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में स्थित पहाड़ी कनकदुर्गा मंदिर और तेलंगाना के यदाद्री के लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त उमड़े हैं।

तेलंगाना के भद्राचलम श्री सीताराम चंद्र स्वामी मंदिर में वैकुंठ द्वार दर्शन समारोह बड़ी धूमधाम से शुरू हुआ। यहां गरुड़ वाहन पर भगवान रामचंद्र स्वामी, गज वाहन पर सीता और हनुमथ वाहन पर भगवान लक्ष्मण स्वामी के विग्रहाें का लाेगाें ने दर्शन कर पुण्य कमाया। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम जिले में पहाड़ी सिंहाचलम मंदिर के उत्तर द्वार दर्शन बड़ी धूमधाम से शुरू हुए। वैकुंठ नारायण के वेश में भक्त सिम्हाद्री नाथ की पूजा कर रहे हैं। मंदिर के खानदानी ट्रस्टी और वर्तमान गोवा के राज्यपाल पुसापति अशोक गजपति राजू की बेटी अदिति गजपति राजू ने सबसे पहले दर्शन किये।

वैकुंठ एकादशी के उपलक्ष्य में तिरुमाला बालाजी मंदिर में आज कई गणमान्य व्यक्तियाें ने दर्शन किये। यहां वैकुंठ द्वार से सबसे पहले दर्शन करने वालों में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी और उनके परिजन के अलावा केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू, तेलंगाना विधानसभा के स्पीकर गद्दाम प्रसाद कुमार, तेलुगु फिल्म अभिनेता चिरंजीवी और उनके परिवार के सदस्य, भारत बायोटेक के महाप्रबंधक कृष्णा एला और मंदिर प्रशासन बोर्ड की सदस्य सुचित्रा एला, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नारा रोहित और उनकी पत्नी, क्रिकेटर तिलक वर्मा, फिल्म निर्माता दानय्या और अन्य कई लोग शामिल थे।

—————

(Udaipur Kiran) / नागराज राव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *