पेंडेंसी और अव्यवस्था पर नाराज डीजीपी, पिंडवाड़ा CI भवानीसिंह राजावत लाइन हाजिर
सिरोही। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने पिंडवाड़ा थाने की सफाई व्यवस्था और मुकदमों की पेंडेंसी पर असंतोष जताते हुए थानाधिकारी भवानीसिंह राजावत को लाइन हाजिर कर दिया है।

रविवार को उदयपुर से जोधपुर जाते समय डीजीपी शर्मा ने पिंडवाड़ा थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाने और थाने परिसर की स्थिति देखी और मुकदमों से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण में पेंडेंसी सामने आने पर डीजीपी ने नाराजगी जताई और सीआई राजावत को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया।
राजावत की जगह मोरस चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह को कार्यभार सौंपा गया है। सिरोही एसपी डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने बताया कि डीजीपी शर्मा ने थाने का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त किया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।



