Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

धमतरी : सरकारी कर्मचारी पति ने ही खोल दी अपनी पत्नी की पोल

कलेक्ट्रेट कार्यालय धमतरी।

धमतरी, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले में महतारी वंदन योजना का लाभ लेने को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला द्वारा योजना के आवेदन में गलत जानकारी देने की शिकायत उसके ही सरकारी कर्मचारी पति ने कलेक्टर से कर दी। मामला अब जांच के दायरे में आ गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोरर स्वास्थ्य विभाग में आरएमए के पद पर पदस्थ गजेंद्र सिन्हा ने कलेक्टर को आवेदन देकर बताया कि उनकी पत्नी पूनम सिन्हा धमतरी में निवास करती हैं और मार्च 2024 से महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही हैं। नियमों के अनुसार, शासकीय सेवा में कार्यरत कर्मचारियों की पत्नियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता, लेकिन आरोप है कि पूनम सिन्हा ने स्वयं को कृषि कार्य से जुड़ा बताकर योजना का लाभ प्राप्त किया। गजेंद्र सिन्हा ने शिकायत पत्र में पत्नी द्वारा भरे गए फॉर्म और जमा किए गए शपथ पत्र की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि योजना का लाभ गलत जानकारी देकर लिया गया है, इसलिए इसकी विस्तृत जांच आवश्यक है। प्रशासन ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *