Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

धमतरी : भारत आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहा है : टंकराम वर्मा

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम में उपस्थित प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि।

धमतरी, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत 16 अक्टूबर को विधानसभा स्तरीय सम्मेलन विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि भारत पूर्ण रूप से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहा है। प्रत्येक भारतवासी को आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में सहभागिता सुनिश्चित करना होगा। भारत ने अपने आत्मनिर्भरता का परिचय देते हुए कोविड वैक्सीन तैयार करके सिर्फ भारत का ही नहीं, बल्कि कई देशों में अपना वैक्सीन पहुंचाकर विश्व बंधुत्व के साथ आत्मनिर्भरता का परिचय दिया। भाजपा के सरकार में आत्मनिर्भरता को गति देने के लिए अनेक प्रकार के जनकल्याणकारी योजनाएं जो छोटे वर्ग से लेकर के बड़े वर्गों तक के लिए जो तैयार किया गया है। सह वक्ता पूर्व विधायक रायपुर उत्तर श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि हम सभी भारतीयों का दायित्व है कि ज्यादा से ज्यादा हम सब स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें। जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। कांग्रेस सरकार में देश की अर्थव्यवस्था धीमी गति से चल रही थी। जैसे ही भाजपा की सरकार बनी आज चौथे नंबर पर हमारी अर्थव्यवस्था है और बहुत जल्द हम तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर हैं। लोकल फार वोकल के तहत अपने क्षेत्र में बने उत्पादों को ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की बात कही। इस अवसर पर मंच में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा, जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, महामंत्री महेंद्र पंडित सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *