Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

धमतरी :जमीन कारोबारियों ने थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया

शहर के गांधी मैदान में थाली बजाकर एवं काला झंडा लहराकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जमीन कारोबारी।

धमतरी, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।जमीन कारोबारी संघर्ष समिति द्वारा रजिस्ट्री की दरों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर छत्तीसगढ़ के धमतरी के गांधी मैदान में विरोध प्रदर्शन जारी हैं। प्रदर्शन के पांचवें दिन पांच दिसंबर को जमीन कारोबारियों ने थाली बजाकर एवं काला झंडा लहराकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने राज्य सरकार से रजिस्ट्री की दरों में हुई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की।

जमीन कारोबारी संघर्ष समिति धमतरी द्वारा रजिस्ट्री के सर्किल रेट और स्टांप शुल्क में की गई बढ़ोत्तरी के विरोध में एक दिसंबर से गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन जारी हैं। इस प्रदर्शन के पांचवें दिन जमीन कारोबारियों ने थाली बजाकर विरोध जताया। जमीन कारोबारी संघर्ष समिति धमतरी के मीडिया प्रभारी रोमी सावलानी, ठाकुर कुंदन साहू एवं गुड्डा साहेब ने बताया कि राज्य सरकार को नींद से जगाने थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा रजिस्ट्री के सर्किल रेट एवं स्टांप शुल्क में की अचानक की गई बढ़ोत्तरी से आम जनता, किसान, मजदूर सहित मध्यम वर्ग के लोग परेशान हैं। भूमि एवं भवन के पंजीकरण की लागत बढ़ जाने से लोगों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ सहना पड़ रहा है। हमारी मांग है कि बेवजह और अनियमित तरीके से बढ़ाई गई गाइडलाइन को तत्काल वापस लिया जाए।

इस दौरान संरक्षक अशोक मुंजवानी, प्रकाश चिमनानी, वरिष्ठ सलाहकार सुनील लुनावत, अध्यक्ष रितुराज पवार, उपाध्यक्ष दिलीप सुंदरानी, नरेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष नरेश समनानी, सचिव राकेश राखेचा, महासचिव सत्तू मुंजवानी, भागी निषाद सहित बड़ी संख्या में जमीन कारोबारी उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *