Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

धमतरी:सघन कुष्ठ रोग जांच खोज अभियान जारी, जागरूकता रथ रवाना

कुष्ठ जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए सीएमएचओ डा यू एल कौशिक सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी।

धमतरी, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आठ दिसंबर से जिले में सघन कुष्ठ रोग जांच खोज अभियान जारी है। इसी कड़ी में 15 दिसंबर को कुष्ठ जागरूकता रथ को सीएमएचओ डा यूएल कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के चारों ब्लाक में घूम – घूम कर कुष्ठ रोग के लक्षण और उपचार को लेकर प्रचार प्रसार करेगा।

सोमवार को सीएमएचओ कार्यालय के सामने से कुष्ठ जागरूकता रथ रवाना किया गया। कुष्ठ कार्यक्रम के जिला समन्वयक ए के साहू ने बताया कि जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, सीएमएचओ डा यू एल कौशिक एवं डीपीएम डा प्रिया कंवर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आठ दिसंबर से जिले में सघन कुष्ठ खोज अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 31 दिसंबर तक चलाया जाएगा।

सोमवार को जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। इस अभियान के तहत जिले में 963 दल घर – घर जाकर सर्वे कर संभावित मरीजों को चिन्हांकित कर नजदीक के शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में जांच और उपचार के लिए भेजा जा रहा हैं। इसके साथ ही स्कूलों में जाकर कुष्ठ रोग के संबंध में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। गांव में समूह बैठक कर कुष्ठ रोग के लक्षण और उपचार को लेकर आवश्यक जानकारी दिया जा रहा है। आठ से 15 दिसंबर तक जिले में लगभग डेढ़ लाख लोगों का सर्वे किया गया है। जिसमें संभावित 51 मरीजों को नजदीक के प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सत्यापन के लिए भेजा गया है। इस अभियान के पर्यवेक्षण के लिए जिला, विकासखंड, सेक्टर एवं उप स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर टीम गठित किया गया है।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *