Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

धर्मशाला मैराथन : होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने नगर निगम को दिया समर्थन

नगर निगम आयुक्त से मिलते हुए होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी।

धर्मशाला, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । स्मार्ट सिटी धर्मशाला और मैक्लोडगंज के पर्यटन को वैश्विक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला’ ने 25 दिसंबर को होने वाली ‘धर्मशाला मैराथन 2025’ के लिए नगर निगम कमिश्नर को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है। एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नगर निगम कमिश्नर से मुलाकात कर इस आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए रणनीतिक साझेदारी की पेशकश की।

​एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल धीमान ने कहा कि यह मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि धर्मशाला के पर्यटन और विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने का एक बड़ा मंच है। उन्होंने विश्वास जताया कि होटल और रेस्टोरेंट क्षेत्र के सहयोग से इस आयोजन के स्तर और सकारात्मक छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, उन्होंने नगर निगम प्रशासन से अपील की कि शहर के इस महत्वपूर्ण आर्थिक क्षेत्र को आयोजन में उचित पहचान और भविष्य की योजनाओं में रणनीतिक भागीदार के रूप में शामिल किया जाए।

​इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी अपने विचार साझा किए। एसोसिएशन का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से न केवल स्थानीय व्यापार को गति मिलती है, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के बीच धर्मशाला की एक सुरक्षित और व्यवस्थित पर्यटन स्थल की छवि भी मजबूत होती है।

​इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल धीमान के साथ अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने एक स्वर में मैराथन को यादगार बनाने के लिए प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

(Udaipur Kiran) / सतेंद्र धलारिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *