Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

‘धुरंधर’ को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी

रणवीर सिंह - फोटो सोर्स एक्स

रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ को आखिरकार केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से हरी झंडी मिल गई है। 5 दिसंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर चल रही बाधा अब दूर हो चुकी है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली उच्च न्यायालय में इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। सेंसर बोर्ड का निर्णय निर्माताओं के लिए बड़ी राहत है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएफसी ने ‘धुरंधर’ को एक ‘काल्पनिक कृति’ (फिक्शन फिल्म) बताते हुए पास किया है। बोर्ड ने स्पष्ट कहा है कि फिल्म का दिवंगत मेजर मोहित शर्मा की वास्तविक जिंदगी से कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं है। साथ ही यह भी निर्धारित किया गया कि फिल्म को अतिरिक्त जांच के लिए भारतीय सेना के पास भेजने की कोई आवश्यकता नहीं है। इस फैसले के बाद फिल्म की रिलीज का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि फिल्म में रणवीर सिंह द्वारा निभाया गया किरदार उनके बेटे की जिंदगी से प्रेरित प्रतीत होता है, वह भी बिना अनुमति। उन्होंने कोर्ट से आग्रह किया था कि सीबीएफसी फिल्म को प्रमाणपत्र देने से पहले पुनः जांच करे।

—————

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *