Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

बॉक्स ऑफिस पर 25वें दिन थमी ‘धुरंधर’ की रफ्तार, 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन

धुरंधर

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज़ के बाद बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त दबदबा बनाए रखा। 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म को न सिर्फ दर्शकों का प्यार मिला, बल्कि चौथे वीकेंड तक इसकी कमाई भी शानदार रही। हालांकि, 25वें दिन फिल्म की रफ्तार अचानक धीमी पड़ती नजर आई और इसने अब तक की सबसे कम कमाई दर्ज की। दूसरी ओर, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का प्रदर्शन लगातार निराशाजनक बना हुआ है।

25वें दिन ‘धुरंधर’ की कमाई में गिरावट

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने रिलीज़ के 25वें दिन 10.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि यह रकम कम नहीं कही जा सकती, लेकिन पिछले दिनों की तुलना में यह फिल्म की सबसे कम कमाई है। इससे पहले 24वें दिन फिल्म ने 22.5 करोड़ और 23वें दिन 20.5 करोड़ रुपये जुटाए थे। अब तक ‘धुरंधर’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 701 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

कार्तिक–अनन्या की फिल्म का हाल बेहाल

उधर, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ पहले ही हफ्ते में दम तोड़ती नजर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले सोमवार यानी पांचवें दिन सिर्फ 1.75 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 25.25 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सका है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह कहना मुश्किल लग रहा है कि करीब 90 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अपनी लागत भी निकाल पाएगी या नहीं।

————–

(Udaipur Kiran) / लोकेश चंद्र दुबे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *