Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

राजस्थान: विद्युत निगमों में तकनीशियन के 2163 पदों पर सीधी भर्ती, 10 से 25 सितम्बर तक करें ऑनलाइन आवेदन

जयपुर, 09 सितम्बर (Udaipur Kiran News)। राज्य के विद्युत निगमों — राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम, जयपुर विद्युत वितरण निगम, अजमेर विद्युत वितरण निगम और जोधपुर विद्युत वितरण निगम — में तकनीशियन-III (आईटीआई)/ ऑपरेटर-III (आईटीआई)/ प्लांट अटेंडेंट-III (आईटीआई) के कुल 2163 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

Rajasthan power utilities recruitment 2025

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितम्बर 2025 को सुबह 10 बजे से शुरू होकर 25 सितम्बर 2025 शाम 5 बजे तक चलेगी।

भर्ती का विवरण

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूर्व में विज्ञापित 216 रिक्तियों में 1947 पदों की वृद्धि की गई है। इस प्रकार अब कुल 2163 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इनमें शामिल हैं:

  • राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम – 150 पद

  • जयपुर विद्युत वितरण निगम – 603 पद

  • अजमेर विद्युत वितरण निगम – 498 पद

  • जोधपुर विद्युत वितरण निगम – 912 पद

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक अभ्यर्थी 25 सितम्बर 2025 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी और आवेदन से संबंधित लिंक निगमों की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए कार्यालय समय में हेल्पलाइन नंबर 9414056655 पर भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *