Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत: राजकीय स्कूल में शिक्षकों का विवाद, महिला प्राचार्या से अभद्रता

थाना खरखौदा

सोनीपत, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र स्थित एक राजकीय स्कूल में

शिक्षकों के बीच सरेआम विवाद और गाली-गलौज हो गई। स्कूल की महिला प्रधानाचार्या ने

गणित शिक्षक पर पीछा करने, अशोभनीय हरकतें करने, सार्वजनिक रूप से अपशब्द कहने और मानसिक

रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर

जांच शुरू कर दी है।

महिला प्रधानाचार्या के अनुसार 19 दिसंबर को वह अपने कार्यालय

में प्रशासनिक कार्य कर रही थीं। इसी दौरान स्कूल में कार्यरत गणित शिक्षक तीसरी घंटी

के समय अपनी कक्षा छोड़कर अचानक कार्यालय में आ गया। किसी विषय को लेकर कहासुनी हुई,

जिसके बाद प्रधानाचार्या डर के कारण कार्यालय से बाहर निकल गईं। आरोप है कि इसके बाद

शिक्षक ने उनका पीछा किया और स्कूल परिसर में ऊंची आवाज में अपमानजनक व अश्लील टिप्पणियां

कीं। महिला प्रधानाचार्या का कहना है कि शिक्षक ने अपने निजी अंग की ओर इशारा कर उन्हें

धमकी भी दी।

महिला प्रधानाचार्या ने बताया

कि आरोपी शिक्षक उन्हें स्कूल में स्वतंत्र रूप से कार्य नहीं करने देता और खुलेआम

चुनौती देता है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले रोहतक के शिवाजी कॉलोनी

थाना क्षेत्र में महिला से दुर्व्यवहार का एक मामला दर्ज है, जिसमें कार्रवाई चल रही

है।

घटना के बाद महिला प्रधानाचार्या ने पूरे मामले की जानकारी

अपने उच्चाधिकारियों को दी और स्कूल स्टाफ से चर्चा की। इसके पश्चात उन्होंने थाना

खरखौदा में लिखित शिकायत सौंपी। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी गणित शिक्षक

के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा

रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *