Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

जरूरतमंद छात्रों को बांटे स्वेटर

स्वेटर वितरित करते हुए महन्त जयेंद्र मुनि

हरिद्वार, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जगद्गुरु श्री चंद्र भगवान इंटर कॉलेज शाहपुर शीतला खेड़ा में शुक्रवार को जरूरतमंद छात्र-छात्राओं काे स्वेटर वितरित किए गए। कड़ाके की ठंड में बच्चों को राहत देने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक महन्त जयेंद्र मुनि और अध्यक्ष जगपाल सिंह चौहान ने स्वेटर वितरण कर किया। इस दौरान दोनों ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने बच्चों को ठंड से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वेटर वितरण विद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है। उन्होंने कहाकि हमारा प्रयास है कि कोई भी छात्र संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए। सुरक्षित वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारा ध्येय है।

इस पहल में विष्णु गार्डन के समाजसेवी संजय जाजोदिया का विशेष सहयोग उल्लेखनीय रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक महेंद्र सिंह, सोमपाल सिंह, मोनिता पालीवाल, सतबीर सिंह सहित दर्जनों शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने आश्वस्त किया कि आगे भी जरूरतमंद छात्रों के लिए ऐसी मदद जारी रहेगी, ताकि कोई भी बच्चा सर्दी या संसाधनों की कमी से प्रभावित न हो।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *