Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता आयोजित

jodhpur

जोधपुर, 22 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । शहर में 38वीं जिला स्तरीय सब जूनियर बालक व बालिका सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सांगरिया के खेल मैदान में किया गया।

जिला सॉफ्टबॉल संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिला सॉफ्टबॉल संघ के मान्यता प्राप्त बालक वर्ग में आठ व बालिका वर्ग में चार टीमों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में फौजी क्लब विजेता एवं बीआरसी क्लब उप विजेता रही। इसी प्रकार बालिका वर्ग में डीजीआई क्लब विजेता एवं भगत की कोटी क्लब उप विजेता रही। इनमें से चयनित खिलाडिय़ों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 24 दिसम्बर तक सांगरिया खेल मैदान पर किया जाएगा। चयनित खिलाडिय़ों को नागौर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने भेजा जाएगा।

जिला सॉफ्टबॉल संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश चौधरी, सचिव यामिनी शर्मा, कोषाध्यक्ष रोहिताश शर्मा, उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत मिश्र, उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने विजेता, उपविजेता टीम व रेफरी, स्कोरर को ट्रॉफी देकर समानित किया।

जिला सॉफ्टबॉल संघ के जिला सचिव यामिनी शर्मा ने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में नारायणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंगा विहार कुड़ी, महादेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुड़ी, सुमेर शिक्षण संस्थान महामन्दिर व सॉफ्टबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी काजल शर्मा, विभा सिंह, कुलदीप चौधरी, दशरथ देव, आयोजन सचिव कैलाश गहलोत, श्याम परिहार, मुकेश परिहार, अरुण गर्ग, कुन्दन का सहरानीय योगदान रहा।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *