Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HIMACHAL PRADESH

मंडी में जिला स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप आयोजित

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रतिभागी।

मंडी, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । ऐतिहासिक पड्डल मैदान में स्थित टेबल टेनिस हॉल में जिला स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर लाला पीसी आनंद मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सुभाष चंद आनंद बतौर मुख्यअतिथि मौजूद रहे। जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष हेमंत राज वैद्य ने कहा कि इस प्रतियोगिता के बाद 24, 25 और 26 अक्टूबर को प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन कांगड़ा में किया जा रहा है। जिसमें जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी मंडी जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उन्होंने कहा कि दो दिवसीय इस चैम्पियनशिप में विभिन्न स्कूलों के 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मंडी से चयनित खिलाड़ी अब अपना दमखम कांगड़ा में दिखाएंगे। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *