Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

जिलाधिकारी ने त्योहार को लेकर सभी विभागों को दिए आवश्यक निर्देश

पिथौरागढ़ जिलाधिकारी आशीष भटगांई।

पिथौरागढ़, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष भटगांई ने दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद के समस्त विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने दीपावली के दौरान नागरिकों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, विद्युत एवं जल आपूर्ति की निरंतरता, स्वास्थ्य सेवाओं की तत्परता और आपदा नियंत्रण व्यवस्था को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने को कहा है।

इस संबंध में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के लिए

सभी अस्पतालों, प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में 24 घंटे आपातकालीन ड्यूटी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि 108 एम्बुलेंस सेवा पूर्ण रूप से क्रियाशील रहे और चालक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता बनी रहे। बर्न यूनिट्स वाले अस्पतालों में विशेष सतर्कता रखी जाए। आवश्यक दवाइयां, ड्रेसिंग सामग्री, बर्न ऑइंटमेंट्स एवं इंजेक्शन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक स्वास्थ्य इकाई में एक नोडल अधिकारी नामित किया जाए। किसी भी दुर्घटना की सूचना तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को दी जाए।

अग्निशमन विभाग विभाग को कहा गया है कि सभी फायर स्टेशन को हाई अलर्ट पर रखा जाए। मुख्य बाजारों, पटाखा बाजारों एवं पूजा स्थलों पर फायर टेंडर व जल टैंकर की व्यवस्था रहे। फायर उपकरण, हाईड्रेंट पॉइंट्स व पाइप लाइन की पूर्व जांच की जाए। पटाखा विक्रेताओं की ओर से अगिनश्मन सुरक्षा नियमों का पूर्ण पालन कराया जाए।

विद्युत लोड को ध्यान में रखते हुए विद्युत विभाग

फीडरों की मॉनिटरिंग करने और ट्रांसफार्मर, खंभे एवं खुले तारों की तकनीकी जांच करने को कहा गया है।

शॉर्ट सर्किट जैसी स्थिति में आपातकालीन मरम्मत दल 24 घंटे तत्पर रहे। कंट्रोल रूम में रात्रिकालीन ड्यूटी के लिए तकनीकी कर्मचारी तैनात रहें।

पूजा स्थलों एवं बाजारों में अस्थायी विद्युत संयोजन सुरक्षा मानकों के अनुरूप किए जाएं।

जल संस्थान/जल निगम को सभी पंप हाउस, वाल्व एवं पाइपलाइन की जांच करने और पर्व के दौरान निरंतर जल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है।

मुख्य बाजारों, मंदिरों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और यातायात व्यवस्था नियंत्रित, पार्किंग के लिए पृथक क्षेत्र चिन्हित

करने को कहा गया है। महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए।

दीपावली से पूर्व सड़कों, नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई अभियान निगम और नगरपालिका को चलाने को कहा गया है।

कूड़ा उठाने के लिए विशेष टीमें तैनात करने और

पर्व उपरांत जली राख, प्लास्टिक व कचरे का समुचित निस्तारण करने को कहा गया है।

पटाखा बाजारों में फायर उपकरण, पानी की टंकी एवं बालू के बोरे रखे जाएं। सड़क प्रकाश व्यवस्था की जांच कर सभी लाइटें चालू रखी जाएं।

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय रखा जाएगा। सभी विभागों के नोडल अधिकारियों की सूची अद्यतन रखी जाए। किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दी जाए।एसडीआरएफ एवं पुलिस कंट्रोल रूम के साथ निरंतर समन्वय बनाने के साथ ही सभी विभाग कंट्रोल रूम से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करें।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *