Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

जिलाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

बैठक लेते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित

हरिद्वार, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले में चल रहीं विभिन्न योजनाओं में जिला योजना एवं राज्य सेक्टर केंद्र पोषित योजनाओं की निर्माण कार्याें की प्रगति काे लेकर जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक की। बैठक में डीएम ने सभी कार्याें की समीक्षा कर गुणवत्ता के साथ समय

पर पूरा करने के निर्देश दिये। साथ ही जिले में नियमानुसार अतिक्रमण हटाने के भी निर्देश दिये।

साेमवार काे जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी दीक्षित ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके माध्यम से विभिन्न योजनाओं में जिला योजना एवं राज्य सेक्टर केंद्र पोषित योजनाओं में जो भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, उन कार्यों को गुणवत्ता के साथ तत्परता से पूर्ण करें तथा कार्यों के लिए स्वीकृत की गई धनराशि का तत्परता से व्यय करें। इसमें शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। जनपद में किसी भी तरह का कोई अतिक्रमण न हो सरकारी संपतियों एवं क्षेत्रों से सभी अधिकरी अपने अपने क्षेत्रों से तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में तेजी लाई लाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों नगर पालिका,नगर पंचायतों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र में एवं किसी भी सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण किया गया है तो, उससे हटाने की कार्यवाही तत्परता से की जाए, इसमें किसी भी प्रकार की कोई ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने वन विभाग एवं राजाजी नेशनल पार्क के अधिकारियों को भी निर्देश दिए है कि वन भूमि क्षेत्रांतर्गत जो भी अतिक्रमण किया गया है, उन अतिक्रमणों को नियमानुसार हटाने की कार्यवाही जल्द से जल्द की जाए।

उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए सभी अधिकारी सफाई कार्यों में तेजी लाए तथा कार्यालयों में स्वच्छता बनाएं रखने के लिए कार्यालय एवं आसपास क्षेत्रों की साफ सफाई व्यवस्था ठीक ढंग से कराई जाए। की जा रही सफाई कार्यों की जानकारी ग्रुप में भी शेयर करे, इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। जनपद हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सभी लोग अपना पूर्ण सहयोग दें।

जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग को वर्तमान समय में घने कोहरे के कारण कोई दुर्घटना गठित न हो, इस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए तथा वाहनों पर रिफ्लेक्टर स्टीकर चस्पा करने के भी निर्देश दिए गए। ओवरलोडिंग एवं तेज रफ्तार वाहनों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त दीपेंद्र सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी, अधीक्षण अभियंता लोनिवि डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार, जिला अर्थ संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी, एसडीओ वन विभाग पूनम कैंथोला, अपर परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, एआरटीओ नेहा झा, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *