Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

भाजयुमो शिमला के जिलाध्यक्ष ने प्रो. धूमल से की शिष्टाचार भेंट

भाजयुमो शिमला के जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों सहित प्रो. प्रेम कुमार धूमल से की शिष्टाचार भेंट

हमीरपुर, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला शिमला के जिला अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने महामंत्री अक्षय गौतम एवं उपाध्यक्ष अजय शर्मा सहित हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल से उनके समीरपुर स्थित निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश व संगठन से जुड़े समसामयिक विषयों, युवाओं की भूमिका तथा भाजपा की संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

भेंट के दौरान प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र और संगठन की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजयुमो ने हमेशा राष्ट्रहित, संगठन हित और समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई है। प्रो. धूमल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे जनसेवा, अनुशासन और वैचारिक स्पष्टता के साथ कार्य करते हुए भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि समर्पित युवा कार्यकर्ताओं के प्रयासों से संगठन और अधिक सशक्त होगा।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने कहा कि प्रो. प्रेम कुमार धूमल का मार्गदर्शन युवा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि जिला शिमला में भाजयुमो युवाओं को जोड़ने, संगठन विस्तार और रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से जनसंपर्क को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्रनिर्माण की भावना को मजबूत करना भाजयुमो की प्राथमिकता है।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल राणा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *