Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

जिला संदर्भ समूह सामाजिक विज्ञान विषय कार्यशाला

नवाचारी प्रयोगों को  विद्यालय में क्रियान्वित करने का आव्हान।।

उत्तरकाशी, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बड़कोट उत्तरकाशी में जिला संदर्भ समूह सामाजिक विज्ञान विषय की तीन दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई है।जिसमें जनपद उत्तरकाशी के विभिन्न विकासखंडों से सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ डायट प्राचार्य संजीव जोशी ने किया ।

इस अवसर पर डायट प्राचार्य जोशी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए कार्यशाला में सीखे हुए नवाचारी प्रयोगों को विद्यालय स्तर पर क्रियान्वित करने का आव्हान किया है।

कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती संगीता रावत कोठारी ने कार्यशाला के उद्देश्यों जिसमें परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण में सामाजिक विज्ञान विषय में जनपद की स्थिति और उसमे सुधार की कार्य योजना व रणनीतियों पर चर्चा पर परिचर्चा की गई साथ ही सामाजिक विज्ञान विषय में आई सी टी का अनुप्रयोग, अनुभवात्मक शिक्षण और भारतीय ज्ञान परंपरा आदि विषय पर संदर्भदाताओं द्वारा गहन विश्लेषण किया गया।

कार्यशाला में सामाजिक विज्ञान विषय की उपयोगिता व एक आदर्श नागरिक के निर्माण में विषय के महत्व पर प्रकाश डाला गया, जिससे छात्रों में नैतिक व मानवीय मूल्यों के विकास के साथ ही राष्ट्रीय भावना को भी बल मिले।कार्यक्रम के अवसर पर डायट प्राचार्य द्वारा सामाजिक विज्ञान विषय का समाज के निर्माण व विकास के लिए के योगदान पर प्रकाश डाला गया ।

विभिन्न संदर्भ दाताओं जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर विनय शर्मा अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से बाबू राम , भानु प्रताप, मोहम्मद मुनाजिर हुसैन,डायट प्रवक्ता मोहम्मद अरशद अंसारी , सुशील चंद्र जोशी , बृजेश कुमार मिश्रा व शिक्षक बसुदेव रावत ने सत्रों का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *